Daily-Quotes:

Inspiring Excellence, Nurturing Values.

CONTACT US
Daily Quotes
"“Education opens the door to opportunity and empowers us to shape a better future.”"
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर सशक्त कदम—इंपीरियल स्कूल में शिक्षकों के लिए समृद्ध प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर सशक्त कदम—इंपीरियल स्कूल में शिक्षकों के लिए समृद्ध प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल फॉर एक्सीलेंस, खुईयाँ सरवर में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह सत्र ‘फाइव डोमेन्स, वन फाउंडेशन – गतिविधियों के प्रभावी संरचनात्मक मार्गदर्शन' विषय पर आधारित था, जिसका संचालन श्रीमती भानु शर्मा (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस) द्वारा किया गया। सत्र के दौरान शिक्षकों को अर्थपूर्ण एवं रोचक शिक्षण-अधिगम अनुभवों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रभावी तकनीकों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य श्री रवि कुमार के कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र हमारे शिक्षकों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनती है।  वहीं स्कूल के निदेशक श्री सुखविंदर पाल जी के कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे सत्र हमारे शिक्षकों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते हैं और स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्राप्त ज्ञान को अपनी कक्षाओं में लागू करने की इच्छा व्यक्त की। यह सत्र शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी एवं नवाचारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। स्कूल प्रबंधन ने अंत में रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियों की ओर प्रेरित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।